हमीरपुर, अगस्त 8 -- Hamirpur News: हमीरपुर। जनपद के नेशनल और स्टेट हाईवे पर बेसहारा गोवंशों के झुंड गंभीर दुर्घटनाओं के कारण बन रहे हैं। चार दिन के अंदर दो लोग इन अन्ना गोवंशों की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं। आए दिन कोई न कोई इन मवेशियों की चपेट में आकर घायल होता रहता है। जनपद में बेसहारा गोवंशों को संरक्षित करने के लिए गांव-गांव पशु आश्रय स्थल और गोशाला खोली गई हैं। जहां पशुओं के संरक्षण किया जा रहा है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में अन्ना गोवंशों के झुंड नेशनल से लेकर स्टेट हाईवे पर घूमते हुए देखे जा सकते हैं। इन गोवंशों की चपेट में आकर अक्सर किसी न किसी की मौत हो रही है और लोग घायल भी हो रहे हैं।चार यह भी पढ़ें- हाईवे पर हरिद्वार आश्रम के सेवादार की बाइक अन्ना मवेशी से टकराई, मौत दिन पूर्व सदर कोतवाली के शीतलपुर गांव के पास अन्ना ग...