हमीरपुर, अगस्त 11 -- Hamirpur News: कुरारा, संवाददाता। कुरारा थानाक्षेत्र के कंडोर गांव में निर्माणाधीन पुल के बगल से मौरंग का अवैध खनन किया जा रहा है। जिससे पुल के पिलर के लिए खतरा बन रहा है। मौरंग खनन जेसीबी मशीन से कर ट्रैक्टर-ट्रॉली से परिवहन कर राजस्व का नुकसान पहुंचाया जा रहा है।कण्डोर गांव से बेतवा नदी पर पुल का निर्माण जारी है। जून माह में निर्माणाधीन पुल का पिलर टूटकर गिर गया था। तब से अब तक इसका निर्माण शुरू नहीं हो सका है। बंद पुल के पिलर के समीप से मौरंग का अवैध खनन जेसीबी मशीन से किया जा रहा है तथा ट्रैक्टर ट्रॉली से परिवहन कर ग्रामीण क्षेत्र में महंगी दर पर बिक्री की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि इस मोरंग खनन से पुल को नुकसान हो रहा है। इस अवैध खनन में रोक नहीं लग पा रही है। शाम ढलते ही मौरंग का अवैध खनन का खेल शुरू हो जा...