Hamirpur News: नाले में पुल निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन
हमीरपुर, सितम्बर 7 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। ग्राम पंचायत मवईजार से कलका पुरवा के रास्ते में पड़ने वाले कड़ोरन नाले में पुल नहीं होने से ग्रामीण परेशान है। बरसात में ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर सुबह-शाम नाला पार करना पड़ता है। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन भेजकर समस्या के समाधान की मांग की है। मवईजार के ग्रामीण रामदत्त, नवाब सिंह, चिंतामणि, शैलेंद्र कुमार, रमेश यादव, विमला, राधा, रामसखी, गीता, गोमती, सुदामा, राजकरन, जयदीप, देशराज आदि ग्रामीणों ने डीएम को भेजे ज्ञापन में अवगत कराया है कि गांव से कलकापुरवा के रास्ते में पड़ने वाले करोड़न नाले में पुल नहीं होने से उनको प्रतिवर्ष बारिश से भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है और वह जान जोखिम में डालकर सुबह-शाम नाला पार करके खेतों के लिए आते जाते हैं। ग्रामीणों ने डीएम से नाले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.