हमीरपुर, सितम्बर 15 -- Hamirpur News: मौदहा। रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वाधान में नगर के सरस्वती पब्लिक स्कूल में नशा मुक्त भारत और स्वाइन फ्लू जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक कार्यक्रम पांडव गेस्ट हाउस में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में रेडक्रॉस समिति के जिला कार्यकारिणी सदस्य अनिल द्विवेदी ने कहा कि रेडक्रॉस द्वारा प्रधानमंत्री के आवाहन पर रेडक्रॉस हमीरपुर में नशा मुक्त भारत अभियान लगातार चल रहा है। नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं बल्कि पूरे परिवार के साथ-साथ समाज को दीमक की तरह अंदर से खोखला कर देता है।आज के जमाने में युवा पीढ़ी अलग-अलग तरह के नशे के आदी हो रहे हैं जो आने वाले समय के लिए दुखद है।रेडक्रॉस के सचिव मनीष शुक्ला ने  छात्र-छात्राओं को स्वाइन फ्लू के बारे में जागरूक करते हुए बताया  कि स्वाइन फ्लू श्वसन संबंधी संक्रामक रोग है। यह आम मौ...