Hamirpur News: नल में उतरे करंट से बुजुर्ग महिला की मौत
हमीरपुर, अगस्त 29 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के मैथिली शरण गुप्त मार्ग में नल में उतरे करंट की चपेट में आकर बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। कस्बे के मैथिली शरण गुप्त मार्ग निवासी 82 वर्षीय रामदर्शिनी घर के अंदर नल से पानी भर रही थीं। तभी नल में अचानक करंट उतर आया और वह उसकी चपेट में आ गईं। परिजनों ने तुरंत बिजली सप्लाई बंद की। सूचना पर पहुंची यूपी-112 पुलिस ने बुजुर्ग महिला को पीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि घर के अंदर कहीं बिजली का तार कटा होने से नल में करंट उतरा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.