हमीरपुर, सितम्बर 8 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के एनएच-34 में गांव नरायच की चंद्रावल नदी में लगभग पैंतालीस वर्ष पूर्व बना पुल ओवरलोडिंग के चलते जर्जर हो गया है। इसकी दयनीय स्थिति को देखकर लोगों को हादसे की आशंका सताने लगी है। वर्ष 1980 की बाढ़ में मौदहा कोतवाली क्षेत्र के गांव नरायच में चंद्रावल नदी पर बना पुल बह गया था। इस पुल के बह जाने से पड़ोसी जनपद महोबा सहित मध्य प्रदेश के तमाम शहरों का सीधा सम्पर्क टूट गया था। उसी वर्ष पुन: नये पुल का निर्माण कराया गया था। क्षेत्रीय लोगों का मानना है कि पूर्व के वर्षों में ओवर लोडिंग का खेल नहीं था। ग्रामीणों की मानें तो पड़ोसी जनपद महोबा की पत्थर मंडी के नाम से विख्यात कबरई में रात-दिन निकलने वाले ओवर लोड ट्रकों ने इस पुल को जर्जर हालत में पहुंचाने का काम किया है। इस समय...