Hamirpur News: नमामि गंगे योजना में कनेक्शन के बाद नहीं मिला पानी
हमीरपुर, अगस्त 10 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर। ग्राम पंचायत पचखुरा खुर्द में प्राथमिक विद्यालय सहित आसपास के घरों में आज तक नमामि गंगे की जलापूर्ति नहीं हुई है। इससे ग्रामीण बूंद-बूंद पानी को तरस रहे। साथ ही प्राथमिक विद्यालय को कनेक्शन ही नहीं दिया गया। पचखुरा खुर्द के निवासी बब्बू यादव, पुत्तन सिंह, स्वामी प्रसाद, इंद्रजीत यादव, सूरजबली यादव आदि ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय के आसपास 15 आवास हैं। इन घरों में नमामि गंगे के कनेक्शन के बावजूद आज तक जलापूर्ति नहीं की गई। शिकायत के बाद आज तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। वहीं प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक सत्येंद्र साहू ने बताया कि विद्यालय में कनेक्शन ही नहीं दिया गया। नमामि गंगे के सुपरवाइजर कौशलेंद्र ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जल्द ही वह गांव जाकर घरों की जलापूर्ति शुरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.