हमीरपुर, सितम्बर 22 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। ग्राम पंचायत अतरैया में नमामि गंगे योजना का बुरा हाल है। 80 फीसदी कनेक्शनों से टोटियां गायब है। जिससे प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बहकर बर्बाद हो रहा है। इससे गांव गलियां पानी से सराबोर रहती हैं। शिकायतों के बाद भी कनेक्शनों में टोटियां नहीं लगाई गई है। अतरैया निवासी शकुंतला, नीलम, गया प्रसाद, धनीराम, रामदास, गीता देवी, फूला देवी, शांति, यशोदा, रामचरण, पवन कुमार, दिलीप कुमार, रामश्री आदि ने बताया कि पाइपलाइन बिछाने के बाद दिए गए कनेक्शन में केवल पाइप लगा दिए गए हैं। 80 फीसदी घरों में टोटियां नहीं लगाई गई है। इससे हजारों लीटर पानी रात दिन गलियों में बह रहा है। निचले क्षेत्र में पानी बहने से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पानी भी नहीं पहुंच रहा है। गलियों में पानी बहने से रास्ते कीचड़ आद...