हमीरपुर, जुलाई 11 -- Hamirpur News: मुस्करा, संवाददाता। विकासखंड के अंतर्गत आने वाले बसवारी गांव में प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो हजार स्क्वायर फीट जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को बुल्डोजर चलाकर जमींदोज कर दिया। कब्जे की वजह से मुख्य मार्ग और जल निकासी के मुख्य स्रोत नाले से जल निकासी प्रभावित थी। जिसकी लगातार शिकायतें भी हो रही थीं। शनिवार को राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बसवारी गांव की मुख्य सड़क पर कुलदीप राजपूत और राजेंद्र कुमार द्वारा किए गए अवैध कब्जे को पूरी तरह से ध्वस्त करा दिया। जल निकासी को बाधित कर रहे नाले के ऊपर किए गए अवैध कब्जे पर भी बुल्डोजर चलाकर उसे साफ कराया गया। अवैध निर्माण हटाए जाने के दौरान मौके पर किसी भी प्रकार के विरोध या हंगामे से निपटने के लिए और कानून व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर सब इंस्पे...