हमीरपुर, अगस्त 14 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। बिवांर थानाक्षेत्र के हिमौली गांव में लाखों के जेवरात चोरी हुए दो माह बीतने के बाद खुलासा नहीं हो सका है। पीड़ित ने नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर देने के बावजूद पुलिस द्वारा अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने का आरोप लगाते हुए डीआईजी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।हिमौली निवासी तौफीक अहमद ने बताया कि 11/12 जून की रात अज्ञात चोर खिड़की उखाड़कर घर में दाखिल हुए और बक्सा व दो ट्रॉली बैग चोरी कर ले गए। सुबह सामान गांव के पंचायत भवन में बिखरा मिला। जांच करने पर बक्से में रखे करीब 13 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात गायब मिले। उसने घटना के बाद पुलिस को नामजद आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। दो माह बाद भी घटना का खुलासा नहीं हुआ। अब पीड़ित ...