Hamirpur News: दो माह पहले आग से तीन परिवारों की गृहस्थी चौपट
हमीरपुर, अगस्त 10 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। बीते दो माह पूर्व अज्ञात कारणों के चलते आग की चपेट में आने से लगभग तीन लोगों के मकान और परचून की दुकान में रखा गृहस्थी का सामान और दुकान का सामान जलकर खाक हो गया था। जिसके मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर वृद्ध ने सोमवार को डीएम से फरियाद की।कुरारा थानाक्षेत्र के ददरी गांव निवासी गजराज निषाद ने डीएम से फरियाद करते हुए बताया कि बीते 5 जून की दोपहर जंगल में आग लग गई थी। जिससे ददरी मोड़ तिराहा के पास मनकी प्रतिक्षालय के बगल में रखी उसकी परचून की दुकान भी आग की चपेट में आ गई थी। जिससे उसका गृहस्थी सहित दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया था। इसी आग की चपेट गांव की शिवकुमारी और हुकुम सिंह का मकान भी आ गया था। जिससे उनकी भी गृहस्थी का सामान सहित खाने पीने का सामान जलकर खाक हो गया था। इस आग के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.