हमीरपुर, सितम्बर 26 -- Hamirpur News: कुरारा, संवाददाता। लगातार हो रही बारिश के साथ ही तेज हवाओं के कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार की देर रात थानाक्षेत्र के सिकरोढ़ी गांव में दो मंजिला कच्चा मकान ढहने से मलबे में दबकर वृद्ध की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मलबे में दबे वृद्ध को निकालकर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसकी मौत की पुष्टि कर दी। जलालपुर थानाक्षेत्र के भेड़ी गांव में भी कच्चे मकान की छत गिरने से एक वृद्धा की मौत हुई है। 48 घंटे से लगातार जनपद में बारिश हो रही है। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: बारिश का कहर, दो मंजिला कच्चा मकान ढहा, वृद्ध की मौत तेज हवाएं भी बह रही हैं। बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम को देखते हुए डीएम ने स्कूलों में एक दि...