Hamirpur News: दो बाइकों की सीधी टक्कर में पांच घायल, दो रेफर
हमीरपुर, अक्टूबर 13 -- Hamirpur News: राठ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में नदना के पास तेज रफ्तार दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार पांच लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को उरई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जरिया टीला निवासी जयपाल अपनी पत्नी रामकली और 13 वर्षीय बेटी रागिनी के साथ बाइक से सरसई गांव जा रहा था। देर रात सरसई-नदना गांव के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों पर सवार सभी लोग घायल हो गए। हादसे में जयपाल, उनकी पत्नी रामकली और बेटी रागिनी घायल हो गए। दूसरी बाइक सवार सरसई गांव के विनय और अजय भी चोटिल हुए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉ.कनिष्क माहुर ने दो घायलों को मेड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.