हमीरपुर, अक्टूबर 25 -- Hamirpur News: हमीरपुर। कोतवाली क्षेत्र के चंदूपुर गांव में शनिवार सुबह विवाहिता ने घर के कमरे में पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे फंदा लगा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। उधर, मृतका की मां और भाई ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है। चंदूपुर गांव निवासी 30 वर्षीय आरती पत्नी पंकज यादव ने शनिवार सुबह करीब 11 बजे घर के कमरे में फंदा लगा लिया। पंकज सूरत (गुजरात) में काम करने गया हुआ है। आरती के ससुर बलवान चारा काटने के लिए गए थे। लौटने पर उन्होंने आरती को कमरे में फंदे पर लटका देखा। सूचना पर एसआई राजबहादुर यादव मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। आरती की शादी करीब 11 साल पूर्व हुई थी, उसके दो बच्चे भी हैं। वह कुछ...