Hamirpur News: दो दिन से लापता युवक का पुलिया के नीचे मिला शव
हमीरपुर, अगस्त 7 -- Hamirpur News: दो दिन से लापता चल रहे अविवाहित युवक का शव शुक्रवार को गांव के बाहर पुलिया के नीचे पानी में मिलने से हड़कंप मच गया। शव पर चरवाहों की नजर पड़ी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पानी से जैसे ही शव निकाला गया, वैसे ही उसकी शिनाख्त हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मझगवां थानाक्षेत्र के अटगांव गांव निवासी भरत कुमार नायक ने बताया कि उसका 38 वर्षीय बड़ा भाई योगेंद्र शंकर उर्फ हल्कू तकरीबन चार बीघा कृषि योग्य भूमि पर खेतीबाड़ी करता था। बुधवार की शाम गांव में टहलने के लिए निकला था। फिर घर नहीं लौटा। काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी।शुक्रवार दोपहर गांव के बाहर सरगांव रोड पर पुलिया के नीचे पानी में शव मिलने की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जिसके बाद शव की शिनाख्त योगेंद्र शंकर के रूप में हुई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.