Hamirpur News: देवी प्रतिमाओं का विसर्जन तपोभूमि तालाब में नहीं नजूल की भूमि में होगा
हमीरपुर, अक्टूबर 18 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। कस्बे में मूर्तियों के विसर्जन के लिए नगर पंचायत ने हरे पेड़ों को जेसीबी से उखाड़ फेंका। जिससे पर्यावरण प्रेमियों में आक्रोश का माहौल है। शनिवार देर शाम को एसडीएम सदर व सीओ सदर ने स्थल का निरीक्षण करने के बाद नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी को त्वरित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। इसके बाद रविवार को नगर पंचायत ने गड्ढा खुदवाना शुरू किया। इसके साथ ही अन्य व्यवस्थाओं के भी इंतजाम करना शुरू कर दिया है। बता दें कि कस्बे के श्री गायत्री तपोभूमि के महंत की आपत्ति जताने के उपरांत प्रशासन ने अब इस प्रांगण के तालाब की बजाय केंद्रीय विद्यालय के निकट गड्ढा खुदवा कर मूर्तियों के विसर्जन का निर्णय लिया है। कस्बे में बुधवार को देवी प्रतिमाओं का विसर्जन होना है। नगर पंचायत के ईओ दिनेशचंद्र ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.