Hamirpur News: दूध के बढ़े दामों से मध्यम वर्गीय परिवारों को झटका
हमीरपुर, नवम्बर 12 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। त्योहार की खुशी अभी खत्म भी नहीं हुई कि आम आदमी की जेब पर फिर बोझ बढ़ गया है। देश की दो सबसे बड़ी दूध कंपनियों अमूल और मदर डेयरी ने 12 नवंबर से दूध के दाम 2 से 4 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं। इससे गरीब और मध्यम परिवार सबसे ज्यादा परेशान हैं। चाय-पान का होटल चलाने वाले चाय के रेट बढ़ाने या फिर गिलास का साइज छोटा करने की सोचने लगे हैं। शुद्धता की आस में लोगों ने दूधियों से दूध लेना छोड़कर अमूल व मदर डेयरी का पैकेट बंद दूध खरीदना शुरू कर दिया था। जिसके रेट पूर्व में 72 रुपए प्रति लीटर था। मगर गुरुवार को अचानक नए प्रिंट रेट में दूध के दाम आधा लीटर 36 से बढ़कर 38, एक लीटर 72 से 76 व दो लीटर दूध 142 से 150 रुपए पर पहुंच जाने से नियमित रूप से दूध खरीदकर ले जाने वालों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.