Hamirpur News: दुग्ध डेयरी मार्ग में गड्ढे ही गड्ढे, बारिश में चलना दूभर
हमीरपुर, जुलाई 23 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर। कस्बे का दुग्ध डेयरी मार्ग बरसात में दलदल में तब्दील हो गया है। पशु बाजार से वन रेंज कार्यालय तक करीब आधा किमी का यह रास्ता पूरी तरह कीचड़, गड्ढों और गंदे पानी से लबालब है। इस मार्ग से रोजाना स्कूली बच्चे, फैक्ट्री कर्मी, किसान, मरीज और दफ्तर जाने वाले लोग आते-जाते हैं। नाले जाम होने से सड़क पर गंदा पानी बहता रहता है। इसी तरह कस्बे से लेकर इंगोहटा गांव तक हाईवे की हालत भी खराब है। स्थानीय निवासी अभय सिंह, बुद्धि प्रकाश, अनूप राज ने बताया कि मजबूरी में इसी रास्ते से आना-जाना पड़ता है। रोजाना फिसलकर गिरने की घटनाएं हो रही हैं। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बरसात से आम रास्ते चौपट, राजमार्ग भी बने ताल तलैया कई दोपहिया चालक चोटिल हो चुके हैं। बच्चों के स्कूल बैग और दूध के कनस्तर भी कीचड़ से सन जाते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.