हमीरपुर, अगस्त 23 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। ग्राम खंडेह में दो माह पूर्व हुई दिव्यांग शिक्षक की हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस जांच पड़ताल अटक कर रह गई है। तमाम प्रयासों के बाद पुलिस आरोपियों का सुराग नहीं लगा सकी है। हालांकि कोतवाली पुलिस ने जल्द ही इस हत्याकांड के पर्दाफाश करने का दावा किया है। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खंडेह निवासी 30 वर्षीय दिव्यांग शिक्षक ओम नारायण प्रजापति पुत्र बरदानी का शव 16 जून को संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर में मिला था। मृतक के गले में एक पजामी कसी हुई थी। जिसमें मेडिकल रिपोर्ट में उसकी गला घोट कर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। इस मामले ने मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद भी कोतवाली पुलिस ने 28 जून को मृतक की पत्नी प्रेमा की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर घटना की जांच प...