हमीरपुर, अगस्त 18 -- Hamirpur News: राठ। सोमवार की शाम औंता गांव में अज्ञात कारण के चलते दिव्यांग ने कुएं में छलांग लगा दी। आनन-फानन में उसे कुएं से बाहर निकाल कर सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी। कोतवाली क्षेत्र के औंता गांव के कल्लू ने बताया कि 45 वर्षीय भाई मुन्ना पांच साल पहले नाले में गिर गए थे। जिस कारण वह दिव्यांग हो गए थे। 12 साल पहले उनकी पत्नी का निधन हो गया था। वह नि:संतान थे और अकेले रहते थे। बाहर ईंट-भट्ठे पर जाकर मेहनत-मजदूरी कर अपना गुजर-बसर करते थे। अज्ञात कारणों के चलते सोमवार शाम गांव के सिद्ध बाबा स्थान के पास बने गहरे कुएं में कूद गए। ग्रामीणों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद कुएं से निकला और सरकारी अस्पताल लेकर आए। जहां डॉ.कनिष्क माहुर ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्...