Hamirpur News: दिल्ली में मजदूरी करने गए युवक की संदिग्ध मौत
हमीरपुर, सितम्बर 13 -- Hamirpur News: राठ, संवाददाता। दिल्ली में रहकर मजदूरी करने वाले युवक की रविवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने हार्ट अटैक आने से उसकी मौत होना बताया है। रविवार को जब शव घर आया तो कोहराम मच गया। कस्बे के जुगयाना मोहल्ला निवासी 29 वर्षीय गप्पू अनुरागी दिल्ली में मजदूरी करता था। शनिवार रात करीब एक बजे अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे उल्टी-दस्त और तेज बुखार से हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक की मां फूलवती ने बताया कि बेटे की अचानक तबीयत बिगड़ गई आर्थिक स्थिति ठीक न होने पर उसका बेहतर इलाज नहीं करा सकीं। मृतक अपने पीछे पत्नी रानी, पांच साल का एक पुत्र है। पत्नी तकरीबन चार साल से मायके में रह रही है। रविवार दोपहर उसका शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.