Hamirpur News: दिल्ली जा रही स्लीपर बस में शॉर्ट-सर्किट से भरा धुआं, यात्रियों में भगदड़
हमीरपुर, नवम्बर 26 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। मौदहा से नोएडा जा रही स्लीपर बस में बुधवार की शॉर्टसर्किट से धुआं भर गया। हादसा हमीरपुर के ईदगाह के पास हुआ। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। चालक ने बस रोककर किसी तरह स्थिति पर काबू पाया लेकिन यात्रियों ने बस में आगे का सफर करने से इनकार कर दिया। दूसरी बस की व्यवस्था कराने को लेकर यात्रियों की स्टाफ से नोंकझोंक भी हुई। देर रात सभी यात्रियों को दूसरी बस से दिल्ली रवाना किया गया।स्लीपर बसों में हादसों की बढ़ती संख्या के बीच बीती रात हमीरपुर में भी बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मौदहा से करीब 40 सवारियां लेकर दिल्ली जा रही बस में शॉर्टसर्किटक की वजह से धुआं भरने लगा। यह हादसा हमीरपुर के कालपी चौराहा से आगे बढ़ने पर हुआ। यात्रियों ने धुआं भरते देखा तो शोर-शराबा करना शुरू कर दिया। चालक ने आन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.