Hamirpur News: दिनदहाड़े रहस्यमय ढंग से चली गोली, फल विक्रेता की मौत
हमीरपुर, अक्टूबर 19 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। शहर के कालपी चौराहे में बीती 16 अक्टूबर की शाम करीब पांच बजे के आसपास रहस्यमय तरीके से चली गोली से घायल फल विक्रेता की इलाज के दौरान कानपुर में मौत हो गई। फल विक्रेता को गोली लगी है, इस बात का आभास किसी को नहीं था। लेकिन पोस्टमार्टम में मृतक के सिर से बुलेट निकलने से परिजन सन्न रह गए। कानपुर से शव लेकर आए परिजनों ने कालपी चौराहा में शव रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। आक्रोशित महिलाओं की पुलिस से नोंकझोंक होती रही। पुलिस घटना के बाद से सीसीटीवी फुटेज खंगाले में जुटी है। 16 अक्टूबर की शाम करीब पांच बजे के आसपास कालपी चौराहे में गौरा देवी निवासी 40 वर्षीय राजकुमार निषाद फल की ठिलिया लगाए हुए था। तभी रहस्यमय तरीके से गोली चलने की घटना हुई और राजकुमार ठिलिया में ही औंधे मुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.