Hamirpur News: दहेज में दो लाख न मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला
हमीरपुर, सितम्बर 1 -- Hamirpur News: बिवांर, संवाददाता। प्लाट खरीदने के लिए दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। चार माह से मायके में शरण लिए विवाहिता ने ससुरालीजनों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। बिवांर थाना के भुगैचा गांव की रूचि देवी पुत्री सियाराम की शादी 17 जनवरी 13 को जनपद जालौन थाना कालपी के गुढ़ाखास गांव के वीरन के साथ हुई थी। ससुरालीजन दहेज कम मिलने का ताना मारते हुए प्लाट खरीदने के लिए मायका से दो लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगे। महिला के असमर्थता जताएं जाने पर जेठ शिवकुमार, रामकुमार, विनोद कुमार, देवर लालमन, देवरानी सोनी मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। ससुरालीजनो ने विगत मई माह में घर से बाहर निकाल दिया। चार माह से मायके में शरण लिए महिला ने कालपी थाना में तहरीर दी मगर कोई कार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.