हमीरपुर, सितम्बर 14 -- Hamirpur News: राठ, संवाददाता। दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने महिला को मायके में छोड़ दिया। वापस लौटने पर घर में नहीं घुसने दिया। पीड़िता की तहरीर पर पति सहित सात के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। जनपद टीकमगढ़ के खरगपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत शांति विहार कॉलोनी निवासी राजदा खातून पुत्री मोहम्मद इस्माइल ने बताया कि उसकी शादी 17 फरवरी 2021 में कस्बे के फरसौलियाना मोहल्ला निवासी शेख इश्तियाक मंसूरी के साथ हुई थी। पहली विदा में ही पति शेख इश्तियाक, सास हसीना, जेठ शेख मुस्ताक, जेठानी शबनम, चचिया ससुर अनवर मंसूरी ने कार की मांग कर दी। शादी के बाद चौथी की विदा में जब अपने मायके जाने लगी तो ससुराली जनों ने जेवर उतरवा लिए। जब वह मायके पहुंची और माता-पिता को सारी बात बताई। विदा के बाद ससुराल आते ही आरोपियों...