हमीरपुर, जुलाई 14 -- Hamirpur News: बिवांर, संवाददाता। ससुरालीजनों ने चार लाख दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद मायके में आकर उसके साथ मारपीट की। जिससे आहत पीड़िता की मां ने पुत्री के ससुरालीजनों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कस्बा बिवार के नई बस्ती मोहाल की ज्ञानश्री पत्नी राकेश खंगार ने थाना में तहरीर देकर बताया कि पुत्री कंचन की शादी 7 साल पहले जनपद छतरपुर थाना बड़ा मलहेरा के धनगुवां गांव के बालचंद पुत्र किलकोटी के साथ हुई थी। ससुराली जनों ने दूसरी बार उसके ससुराल जाने पर मायका से चार लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगे। पुत्री के रुपये लाए जाने में असमर्थता जताने पर ससुरालीजन नाराज हो गए हैं पति बालचंद, देवर शिवम, ससुर किलकोती, सास कमला आए दिन मारपीट कर उसको प्रताड़ि...