हमीरपुर, अक्टूबर 16 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। शहर की वीवीआईपी सड़क के दिन बहुरेंगे। कहने तो सड़क वीवीआईपी है, लेकिन दोनों पटरियों पर कब्जे और संकरापन की समस्या से जूझ रही थी। बारिश के दिनों में जलभराव भी होता था। अब इस समस्या को दूर करने के लिए पालिका ने तैयारी कर ली है। सड़क दीवाली तक तैयार हो जाएगी। इसकी दोनों पटरियों पर सुंदरीकरण के कार्य चलते रहेंगे। कचहरी की सड़क भी चौड़ी होगी।

सड़क निर्माण की तैयारी परेड तिराहे से लेकर डाक बंगले तक सड़क की लंबाई तीन सौ मीटर है। बाएं तरफ से कोका कोला एजेंसी तक जाने वाली सड़क की कुल लंबाई 200 मीटर है, जो कि पूरी तरह से खराब पड़ी है। इस सड़क पर सारा दिन वकीलों और वादकारियों की आवाजाही होती है। सड़क की खराबी से वकील भी परेशान थे। जबकि डाक बंगले तक जाने वाली सड़क से दिन भर जिला स्तरीय अधिकारियों की आवा...