Hamirpur News: दलित पोस्टमैन के साथ गांव के युवको ने की अभद्रता
हमीरपुर, अगस्त 21 -- Hamirpur News: बिवांर, संवाददाता। पोस्टमैन के घर में गांव के दो युवकों ने जाकर पैन कार्ड, डीएल को लेकर अभद्रता कर जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया। बैग से उसके कागजात निकाल कर देखते हुए मारपीट को आमादा हो गए। पोस्टमैन ने अपने अधिकारियों को फोन से जानकारी देकर दोनों युवकों के खिलाफ थाना में तहरीर दी है। बिवांर थाना के निवादा गांव के मोहनपुरवा मोहाल के बापू पुत्र बोदा प्रसाद श्रीवास की पोस्टमैन के पद पर तैनाती है। पोस्टमैन ने थाना में तहरीर देकर बताया कि बिवांर के उपडाकघर में जाने के लिए घर में तैयारी कर रहा था। तभी गांव के दो युवक आशीष गुप्ता व मोहित गुप्ता उसके घर में आ गए। पोस्टमैन ने कहा कि ज्योति के नाम से आए पैन कार्ड को मोहित गुप्ता को दे दिया है। आशीष गुप्ता के डीएल मांगने पर ना आने की बात कही तो नाराजगी जाहिर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.