Hamirpur News: दलित दंपति को पीटकर मोबाइल व मंगलसूत्र छीना
हमीरपुर, अगस्त 26 -- Hamirpur News: राठ, संवाददाता। प्राइवेट अस्पताल में पत्नी का इलाज करा रहे दंपती के साथ दबंगों ने मारपीट कर दी। पीड़ित ने हमलावरों पर मारपीट कर धमकी और पत्नी के गले से मंगलसूत्र, मोबाइल छीनने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। कस्बे के मुगलपुरा निवासी अशोक कुमार सोनकर ने बताया कि गय 24 अगस्त की रात आठ बजे वह अपनी पत्नी उमा का इलाज कराने मुगलपुरा स्थित प्राइवेट अस्पताल गया था। तभी मुहाल निवासी एक युवक ने मोबाइल पर मैसेज भेजकर उसकी लोकेशन पूछी। अशोक ने उसे बताया कि वह डॉक्टर के अस्पताल में है। इसके बाद आरोपी युवक अपने दो अज्ञात साथियों के साथ अस्पताल पहुंच गया और बेवजह अशोक और उसकी पत्नी के साथ जातिसूचक गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- Haridwar News: नहर के पास युवक से मारपीट, मोबाइल तोड़ा, केस व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.