Hamirpur News: दर्शनार्थियों की कार हाईवे किनारे दुकान में घुसी, अफरा-तफरी
हमीरपुर, जुलाई 31 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। चित्रकूट से भगवान कामतानाथ के दर्शन कर कानपुर लौट रहे एक ही परिवार के आठ लोगों की कार गुरुवार की रात कस्बे के बस स्टैंड के पास नेशनल हाईवे-34 पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन स्थानीय लोगों की तत्परता से कार में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।घाटमपुर निवासी 45 वर्षीय व्यापारी धर्मेंद्र शुक्ला गुरुवार को अपनी भाभी व अन्य परिजनों संग कार से चित्रकूट भगवान कामतानाथ के दर्शन करने गए थे। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: चित्रकूट से लौट रहे दर्शनार्थियों की कार दुकान में घुसी उसी दिन देर रात करीब 11.30 बजे के आसपास इनकी वापसी हो रही थी। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.