Hamirpur News: दरवाजे में उतरा करंट, दिव्यांग की चली गई जान
हमीरपुर, अगस्त 7 -- Hamirpur News: हमीरपुर। मुस्करा थाना क्षेत्र के इमलिया गांव में शुक्रवार सुबह लोहे के दरवाजे में उतरे करंट की चपेट में आने से दिव्यांग युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। इमलिया निवासी 25 वर्षीय तुलसीदास पुत्र श्रीप्रकाश यादव सुबह करीब 10 बजे शिव मंदिर से पूजा कर घर लौटा था। जैसे ही उसने घर का लोहे का दरवाजा खोला, उसमें उतरे करंट की चपेट में आ गए। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर सीएचसी मुस्करा भागे जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर शिवजी गुप्ता ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। तुलसीदास दो भाइयों में सबसे बड़ा और अविवाहित था। दिव्यांग भी था। उसकी मौत से घर में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में एक बहन और एक भाई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.