हमीरपुर, अक्टूबर 31 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। कस्बे के मोहल्ला इलाही तालाब पूर्वी तरौस में दो लोगों ने मिलकर दलित से मारपीट करते हुए जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। पीड़ित की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला निवासी पूजा पत्नी महेश्वरीद्दीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे उनके पति घर के बाहर बैठे थे। तभी मोहल्ले के रामभरोसी और राजा बाबू वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे, विरोध करने पर राजा बाबू व रामभरोसी ने उनके पति के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची पीड़िता के साथ भी अभद्रता और मारपीट की गई। पीड़िता ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित करने और जान से मारने की धमकी देने की तहरीर दी। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मारपीट व दलित उत्पीड़न की धाराओं ...