Hamirpur News: दरगाह जाने वाली सड़क में जलभराव व कीचड़
हमीरपुर, अगस्त 20 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। ग्राम कम्हरिया में दरगाह को जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों बारिश के चलते कीचड़ और जलभराव से दलदल में तब्दील हो गई है। जिससे राहगीरों को निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु बाबा निजामी की दरगाह पर दर्शन के लिए आते-जाते हैं। सड़क पर जगह-जगह कीचड़ और पानी भरा होने के कारण श्रद्धालुओं को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं गांव के स्कूली बच्चे भी इसी जर्जर मार्ग से होकर विद्यालय जाने को मजबूर हैं। जलभराव और दलदल के बीच से गुजरते समय बच्चों के कपड़े खराब होने के साथ ही फिसलकर गिरने का खतरा भी बना रहता है। स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से सड़क की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण कर जल्द निर्माण या मरम्मत कार्य कराने की म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.