Hamirpur News: दंपति को पीटने में चार के खिलाफ मुकदमा
हमीरपुर, जुलाई 22 -- Hamirpur News: मौदहा। जमीनी विवाद को लेकर चार लोगों ने मिलकर दंपति सहित तीन को पीटकर लहूलुहान कर दिया था। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चकदहा निवासी लक्ष्मी पत्नी राकेश ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि बीते एक जुलाई की सुबह वह घर के सामने उपले बना रही थी। तभी गांव के मुन्नीलाल, लोटन, अमित और ब्रजेश अपने हाथों में लाठी, डण्डा और कुल्हाड़ी लेकर आए और उसे उक्त स्धान पर उपले बनाने से मना करने लगे। विरोध करने पर चारों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। जिसे देखकर उसका पति राकेश और ससुर बच्चीलाल बचाने आए तो उक्त लोगों ने उनके साथ भी मारपीट की जिससे सभी लोग घायल हो गए थे। जिनका अभी तक इलाज चलता रहा है। इसलिए वह अब तहरीर देने आई है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.