Hamirpur News: थाने की जीप से कुचला राहगीर महिला का पैर का पंजा
हमीरपुर, अक्टूबर 17 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। कस्बे के सब्जी मंडी चौराहा के समीप शनिवार सुबह करीब 11 बजे हाईवे के गड्ढे बचाने में थाने की जीप का पहिया पैदल जा रही महिला के दाहिने पैर के पंजे के ऊपर चढ़ गया। जीप में थाने की उपनिरीक्षक प्रियंका सवार थी। महिला के साथ राहगीरों के शोर मचाने पर सिपाही ने जीप रोककर बैक किया, इससे महिला के पैर में पहिया दोबारा चढ़ गया। घायल महिला को उपनिरीक्षक ने उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। महिला के पैर में फ्रैक्चर होने की आशंका के चलते उसे एक्स-रे के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है।
पुलिस जीप की चपेट में आने से महिला घायल बांदा जनपद के पैलानी थानाक्षेत्र के मरक्षा परेडी गांव निवासी 35 वर्षीय रेनू कस्बे में किसी कार्य से आई थी। शनिवार को सुबह करीब 11 बजे वह पैदल कस्ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.