हमीरपुर, सितम्बर 9 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। शहर के रमेड़ी मोहल्ले में तीन साल तीन माह के मासूम में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। मासूम का इलाज कानपुर के निजी अस्पताल में हो रहा है। वही बीते शनिवार को हुई जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। फिलहाल मासूम को वेंटिलेटर पर रखा गया है। रमेड़ी मोहल्ला निवासी प्राइवेट विद्यालय में पढ़ाने वाले अमित यादव के तीन साल तीन माह के पुत्र हरि यादव को बीते शनिवार को कानपुर के निजी अस्पताल में हुई जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। अमित ने बताया कि हरि की एक सप्ताह पूर्व तबीयत खराब हुई थी। उन्होंने जिला अस्पताल के डॉ आशुतोष निरंजन को दिखाया था। उन्होंने दवाएं दी थीं, लेकिन आराम नहीं मिला। बीते गुरुवार उन्होंने पुनः डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने एक्सरे कराया। बाद में भर्ती करने की सलाह दी। ले...