हमीरपुर, सितम्बर 1 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। 14 सितंबर से शुरू होने वाले कस्बे के ऐतिहासिक तीन दिवसीय तीजा महोत्सव की तैयारियां जोरों के साथ जारी है। श्रीकृष्ण लीला कमेटी की ओर से निकालें जाने वाली नयनाभिराम शोभायात्रा की झांकियां को सजाने संवारने का कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। कमेटी ने इस वर्ष शोभायात्रा में 35 झांकियां निकालने का निर्णय लिया है। कस्बे का ऐतिहासिक तीजा महोत्सव की नींव आजादी के पूर्व 1850 में रखी गई थी। देश की आजादी के बाद इसकी ख्याति दिन प्रतिदिन बढ़ती गई और यह बुंदेलखंड के साथ रूहेलखंड के कई जनपदों में मशहूर हो गया। अभी तक कस्बे का ऐतिहासिक तीजा मेला 176 वर्ष का लंबा सफर तय कर चुका है। श्रीकृष्ण लीला कमेटी के अध्यक्ष जयप्रकाश उर्फ बब्बू दीक्षित ने बताया कि इस वर्ष तीजा महोत्सव का आगाज 14 सितंबर...