हमीरपुर, सितम्बर 2 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। कस्बे के ऐतिहासिक तीजा महोत्सव को भव्य बनाने के लिए कमेटियां रात दिन जुटी हुई हैं। शोभायात्रा में इस वर्ष जहां दो नई झांकियां बढ़ाकर नयनाभिराम बनाने की कोशिश की जा रही है। वहीं पशु बाजार मेला कमेटी मेले को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए ग्रेविटी झूला एवं जलपरी को लगवा कर भव्यता देने की तैयारी में है। कस्बे के ऐतिहासिक तीजा महोत्सव के ख्याति यूपी, एमपी के बुंदेलखंड के साथ रुहेलखंड के कई जनपदों तक है। इस महोत्सव की शोभायात्रा को देखने के लिए लाखों की भीड़ प्रतिवर्ष उमड़ती है। छोटी बाजार, रामलीला मैदान तथा पशुबाजार मेला मैदान में रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। शोभायात्रा में इस वर्ष दो नई झांकियां शामिल कर शोभायात्रा को और ज्यादा आकर्षक बनाया जा रहा है।इसी तरह पशु मेला ब...