हमीरपुर, सितम्बर 11 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। कस्बे के ऐतिहासिक तीजा महोत्सव में इस बार पशु बाजार मेला को आकर्षक बनाने के लिए मेला समिति ने रशियन जलपरी बुलाई है। यह तीन दिन मौजूद रहकर अपनी कला का जादू मेले में बिखेरेंगी। मेले की तैयारी अंतिम दौर पर है। यह भी पढ़ें- Hathras News: ग्रेफ्टी व डबल डिस्क झूला मचाएगा धमाल जलपरी बढाएगी रोमांचमहोत्सव का कार्यक्रम इस वर्ष कस्बे का ऐतिहासिक तीजा महोत्सव 14 सितंबर को नयनाभिराम शोभायात्रा के साथ शुरू होकर 16 सितंबर को संपन्न होगा। तीजा महोत्सव का पूरा फोकस पशु बाजार मेला मैदान में रहता। इस वर्ष मेला कमेटी में ग्रेविटी झूला के साथ जलपरी के इंतजाम कराएं है। इसके अलावा आधा दर्जन अन्य झूले लगाएं जा रहे है। पशु बाजार मेला कमेटी के जयकरण सिंह ने बताया कि मेले में रशियन जलपरी बुलाई गई है। ...