Hamirpur News: तिल की फसल की क्रॉप कटिंग का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण
हमीरपुर, अक्टूबर 7 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। डीएम अशोक कुमार ने कुछेछा वार्ड में तिल की फसल के क्रॉप कटिंग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान रैंडम आधार पर चयनित कृषक सुनील गुप्ता के गाटा/प्लाट संख्या 142 में निर्धारित मानकों के अनुसार नाप-जोख कराते हुए क्रॉप कटिंग की प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
निरीक्षण के दौरान फसल का तौल निरीक्षण के दौरान निर्धारित मानक के अनुसार तिल की फसल की कटाई कराकर फलियों की तौल कराई गई। तौल में कुल 5 किलो 100 ग्राम फलियों का वजन प्राप्त हुआ। सांख्यिकी विभाग की टीम एवं संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में किए गए इस फसल कटाई प्रयोग के आधार पर प्राप्त उपज का आंकलन किया गया।
उपज का आंकलन एवं उद्देश्यों डीएम ने बताया कि क्रॉप कटिंग प्रयोग का मुख्य उद्देश्य फसल उत्पादन का सटीक एवं वैज्ञानिक आंकलन करना है। प्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.