हमीरपुर, जुलाई 25 -- Hamirpur News: राठ, संवाददाता। निर्माणाधीन ध्रुवकली तालाब में शनिवार सुबह युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई। शव तकरीबन पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा है, जो पानी में पड़े रहने की वजह से फूल चुका है। शव की पहचान के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। हत्या करके शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि तालाब किनारे अक्सर रात में लोग नशेबाजी करने आते हैं। ऐसे में नशे की हालत में इसके तालाब में गिरने की आशंका जताई गई है। इस वक्त नगर के प्राचीन ध्रुवकली तालाब का सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है परंतु ठेकेदार को समस्या आने पर एक हफ्ते से काम बंद है। शनिवार सुबह तकरीबन 35 वर्षीय युवक का शव तालाब किनारे मिलने से सनसनी मच गई। सूचना पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची। जांच-पड़ताल कर शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है...