Hamirpur News: ड्यूटी करके लौट रहे सफाई कर्मी की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
हमीरपुर, अगस्त 9 -- Hamirpur News: राठ, संवाददाता। ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक से वापस घर लौट रहे जिला पंचायत राज विभाग के सफाई कर्मचारी को शनिवार की रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में परिजन सफाई कर्मी को सीएचसी भागे, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। भवानीदीन ने बताया कि उनका 50 वर्षीय साला महेश कुमार अहिरवार जिला पंचायत राज विभाग का सफाई कर्मचारी है। उसकी जरिया थानाक्षेत्र के तुरना गांव में तैनाती था। वह शनिवार की रात बाइक से ड्यूटी खत्म करने के बाद वापस घर लौट रहा था। तभी चिल्ली गांव के बाहर विश्वकर्मा होटल के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें महेश गंभीर रूप से घायल हो गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.