हमीरपुर, अक्टूबर 12 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। सुमेरपुर कस्बे के आम्बेडकर पार्क की जमीन में अवैध कब्जे को लेकर डॉ.भीमराव आम्बेडकर समिति ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पार्क की जमीन को कब्जामुक्त कराकर डॉ.अम्बेडकर प्रतिमा स्थापित कराने, बाउंड्रीवाल बनवाने और सुंदरीकरण कराने की मांग की। डॉ.भीमराव आम्बेडकर समिति के अध्यक्ष रघुवर प्रसाद बौद्धाचार्य के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में बताया कि सुमेरपुर कस्बे के वार्ड नंबर चार स्थित धर्मेश्वर बाबा मोहल्ले में शासकीय गाटा संख्या 3551/2 में दर्ज 0.50 डिसमिल भूमि वर्ष 1995 से डॉ.अम्बेडकर पार्क के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। प्रशासनिक उदासीनता के चलते पार्क की बाउंड्रीवाल और सुंदरीकरण नहीं कराया गया। जिसका फायदा उठाकर मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने पिछले सात-आठ वर्षों से जमीन पर कब्...