Hamirpur News: डीएपी खाद लेने को उमड़ी किसानों की भीड़, कई मायूस लौटे
हमीरपुर, अक्टूबर 6 -- Hamirpur News: राठ। चौपरा रोड स्थित क्रय-विक्रय सहकारी समिति केंद्र पर मंगलवार को डीएपी खाद लेने के लिए किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार शाम वितरित किए गए टोकन के आधार पर 150 किसानों को खाद दी गई। टोकन के अभाव में तमाम किसानों को बैरंग लौटना पड़ा। बता दें कि इस वक्त समितियों में खाद को लेकर किसानों की भीड़ लगनी शुरू हो गई है। पूरे जिले में इस वक्त खाद को लेकर समितियों में किसानों की भीड़ हो रही है। मंगलवार को किसानों को एक टोकन पर दो बोरी डीएपी खाद दी गई। किसान रामपाल सिंह निवासी चिकासी, गुलजारी निवासी टोला, आशुतोष गुप्ता निवासी राठ और हरी सिंह ने आरोप लगाया कि टोकन वितरण में किसानों के साथ भेदभाव किया गया। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: खाद को लेकर मारामारी शुरू, किसानों की उमड़ने लगी भीड़ हर वर्ष खाद वितरण के समय समस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.