Hamirpur News: डीआईजी ने सिसोलर थाने का किया औचक निरीक्षण
हमीरपुर, जुलाई 18 -- Hamirpur News: मौदहा। पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेश एस. ने शनिवार को सिसोलर थाने का वार्षिक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, महिला हेल्पडेस्क, साइबर हेल्पडेस्क, लॉकअप, ई-मालखाना, सीसीटीवी व्यवस्था तथा विभिन्न अभिलेखों का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम, जनसुनवाई के मामलों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण तथा आमजन के साथ संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। पुलिस कर्मियों को शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी एवं प्रभावी पुलिसिंग करने के निर्देश भी दिए। इसके बाद उन्होंने ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों) से संवाद कर थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की जानकारी ली।इस अवसर पर एसपी मृगांक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.