Hamirpur News: डिप्रेशन के शिकार इंजीनियर की छत से गिरकर मौत
हमीरपुर, सितम्बर 5 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। कस्बे के मराठीपुरा मोहल्ले में बीटेक इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में घर की छत से गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नौकरी छूटने के बाद से वह डिप्रेशन का शिकार हो गया था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर में कोहराम मचा हुआ है। मराठीपुरा निवासी 31 वर्षीय शिवानंद बीटेक इंजीनियर था। परिजनों के मुताबिक वह दिल्ली में किसी कंपनी में नौकरी कर रहा था। पांच माह पूर्व उसकी नौकरी छूट गई थी। तब से वह तनाव में जी रहा था। शनिवार की सुबह 11 बजे के आसपास वह मकान की छत पर टहल रहा था। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में छत से नीचे गिर गया। गंभीर हालत में परिजन उसे लेकर सीएचसी भागे, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शिवानंद क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.