हमीरपुर, जुलाई 16 -- Hamirpur News: बिवांर। मौरंग लेने जा रहा डंपर सवारियों से भरी रोडवेज बस को कट मारते हुए निकल गया। इससे बस में सवारियों में हड़कंप मच गया। चालक ने डंपर का पीछा कर उसे बीच रास्ते रोक लिया और चालक की जमकर पिटाई कर दी। सवारियों ने भी चालक को पीटा। पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसकी पुष्टि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान नहीं करता है। थाना सजेती के रामपुर गांव का डंपर चालक अनुराग छानी गांव से डंपर से मौरंग लेने जा रहा था। उजनेड़ी गांव के पास रोडवेज बस को ओवरटेक करते समय चालक ने बस में कट मार दिया। इससे बस का एक हिस्सा रगड़ गया। अचानक हुए इस हादसे से बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। बच्चे भी चीखने लगे। बस के चालक सुरेंद्र राजपूत ने जब डंपर रुकवाने की कोशिश की तो चालक ने स्पीड बढ़ा दी। इस पर बस चालक भी ...