Hamirpur News: डंपर की टक्कर से बैंक के फाइनेंसर की दर्दनाक मौत
हमीरपुर, सितम्बर 8 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। एचडीबी फाइनेंशियल बैंक में कार्यरत कर्मी की गांव वापस लौटते समय मौरंग से लदे डंपर से टक्कर हो गई। बाइक डंपर में फंसकर 50 मीटर दूर तक घिसटती चली गई। गंभीर रूप से घायल कर्मी की सदर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।थानाक्षेत्र के बांधुर बुजुर्ग गांव का 25 वर्षीय दीपांशु शुक्ला पुत्र राजू शुक्ला हमीरपुर मे एचडीबी फाइनेंशियल बैंक में फाइनेंसर के पद पर कार्यरत हैं। सोमवार रात आठ बजे दीपांशु हमीरपुर से अपनी बाइक से वापस गांव लौट रहा था, तभी बिवांर-जलालपुर मार्ग में बड़ी पुलिया के पास जलालपुर की ओर से मौरंग लदे डंपर ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दीपांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी बाइक डंपर के नीचे फंसकर करीब 50 मीटर दूर तक घिसटती चली गई। घटना की सूचना राहगीरों ने परिज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.