Hamirpur News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
हमीरपुर, अगस्त 14 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। नेशनल हाईवे पर नरायच-छिरका के पास देर रात अज्ञात डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को मौदहा सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक की हालत नाजुक होने पर उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।खन्ना गांव निवासी 22 वर्षीय राहुल पुत्र चैनू यादव और 25 वर्षीय शिवा पुत्र अनुरुद्ध बाइक से अपने गांव जा रहे थे। देर रात जब दोनों नरायच-छिरका के बीच नेशनल हाईवे पर पहुंचे, तभी सामने से तेज गति से आ रहे अज्ञात डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को सड़क से हटाकर उपचार के लिए भे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.