हमीरपुर, जुलाई 28 -- Hamirpur News: हमीरपुर। जरिया थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में करीब एक वर्ष से वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 के तहत मुकदमा दर्ज है। विवेचक उपनिरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम रिगवारा खुर्द निवासी 25 वर्षीय असवेंद्र ग्राम बीरा निवासी धर्मकांत के यहां ट्रैक्टर चलाता था। छह अगस्त 2025 को दोनों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि मारपीट के बाद असवेंद्र ने सुसाइड नोट लिखकर फांसी लगा ली थी। मृतक के पिता बलवान की तहरीर पर 10 अगस्त 2025 को मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना के दौरान सुसाइड नोट की एफएसएल रिपोर्ट में लिखावट की पुष्टि होने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई आगे बढ़ाई गई। पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर ग्राम रिगवारा खुर्द से आरोपी धर्मकांत को गिर...